ठाणे में युवक ने प्रपोज़ल ठुकराने पर युवती की चाकू घोंपकर की हत्या
ठाणे (महाराष्ट्र) में सोमवार को एक 24-वर्षीय युवक ने प्यार का प्रस्ताव (प्रपोज़ल) ठुकराने पर 23-वर्षीय युवती की कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, युवती को बचाने आई उसकी बहन पर भी युवक ने हमला किया जिससे वह घायल हो गई। बकौल पुलिस, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
read more at भाषा


