91 वर्षीय दोस्त से 'अंतिम बार' मिलने पहुंचे बुज़ुर्गों ने गाया 'तेरे जैसा यार कहां' गाना
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बिस्तर पर पड़े अपने 91-वर्षीय दोस्त के लिए कुछ बुज़ुर्ग 'तेरे जैसा यार कहां' गा रहे हैं। 91-वर्षीय बुज़ुर्ग की नातिन ने इसका वीडियो शेयर कर बताया, "नानू...और उनके दोस्तों के खट्टे-मीठे पल...वे अंतिम बार मिलने आए थे।" इसपर एक X यूज़र ने लिखा, "वह दुनिया के...सबसे अमीर शख्स हैं।"
read more at X


