चेन्नई अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर तकनीकी खराबी के कारण अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें हुईं प्रभावित
चेन्नई अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मंगलवार देर रात सर्वर की समस्या के चलते अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हुईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तकनीकी खराबी के कारण 9 आउटबाउंड सेवाओं में देरी हुई जिससे 1,500 यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि, बुधवार सुबह तकनीकी समस्याओं को ठीक कर लिया गया जिसके बाद अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन फिर से शुरू किया गया।
read more at दिप्रिंट


