50 की उम्र में 14वें बच्चे की मां बनी यूपी की महिला, 22 साल का है सबसे बड़ा बेटा
हापुड़ (उत्तर प्रदेश) में इमामुद्दीन नामक शख्स की 50-वर्षीय पत्नी ने 14वें बच्चे को जन्म दिया है। पिलखुवा सीएचसी से मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर किए जाने के बाद महिला ने ऐम्बुलेंस में ही बेटी को जन्म दिया। मां-बेटी अस्पताल में भर्ती हैं और दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं। गौरतलब है, महिला का सबसे बड़ा बेटा 22 साल का है।
read more at News18 हिंदी


