छोटी कंपनी के हाथ लगा मेगा ऑर्डर, रॉकेट बना शेयर
RMC Switchgears को महाराष्ट्र स्टेट यूटिलिटी से ₹521.83 करोड़ का लेटर ऑफ अवॉर्ड मिला है। यह ऑर्डर डिस्ट्रीब्यूशन इंफ्रास्ट्रक्चर के डिवेलपमेंट और सिस्टम-स्ट्रेंग्थनिंग वर्क्स के लिए है और 24 महीने में पूरा होगा। ऑर्डर मिलते ही कंपनी के शेयर बुधवार को 20% उछलकर ₹197.75 पर पहुंच गए। गौरतलब है, यह ऑर्डर कंपनी के मार्केट-कैप से दोगुने से भी ज़्यादा है।
read more at Livehindustan


