4 वर्षों से बैठकों में नहीं पहुंच रहा था हिमाचल में PWD अधिकारी; लगाया गया ₹5 जुर्माना
हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश) में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के एक अधिकारी पर ₹5 का जुर्माना लगाए जाने का मामला सामने आया है। पंचायत समिति की हर 3 महीने में होने वाली बैठकों से अधिकारी अनुपस्थित रह रहा था। बीडीसी अध्यक्ष हरीश शर्मा ने कहा कि अधिकारी बैठकों से किनारा कर रहा था जिससे विभागीय कार्य प्रभावित हो रहा था।
read more at जनसत्ता


