Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

रोमांच के लिए तमिलनाडु में जंगली हाथी के पास से गुज़रा जर्मन बाइकर, हाथी ने पटककर मार डाला

short by अपर्णा / on Thursday, 6 February 2025
कोयंबटूर (तमिलनाडु) में मंगलवार शाम एक जंगली हाथी ने 77 वर्षीय जर्मन बाइकर पर हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। मामले का वीडियो सामने आया है जिसमें हाथी बाइकर को पटकते हुए दिख रहा है। वन विभाग के मुताबिक, जंगली इलाकों में जानवरों से दूरी बनाना ज़रूरी है लेकिन बाइकर रोमांच के लिए हाथी के पास से गुज़रा।