मुंबई एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट की उड़ानें ठप, सैकड़ों यात्री फंसे; आधी रात को किया हंगामा
मुंबई एयरपोर्ट पर मंगलवार शाम 7 बजे के बाद स्पाइसजेट की कोई भी फ्लाइट उड़ान नहीं भर सकी। इसके चलते सैकड़ों यात्री एयरपोर्ट पर फंस गए। नाराज़ यात्रियों ने एयरलाइन के काउंटर पर हंगामा किया और नारेबाज़ी भी की। यात्रियों ने आरोप लगाया है कि उन्हें उड़ानों में देरी और नई फ्लाइट की टाइमिंग की कोई जानकारी नहीं दी गई।
read more at Tv9hindi


