Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

निर्दोष मज़दूरों पर हुए भयानक हमले की निंदा करता हूं: J&K में हुए आतंकी हमले पर गडकरी

short by प्रियंका वर्मा / on Monday, 21 October, 2024
गांदरबल (जम्मू-कश्मीर) के सोनमर्ग के गगनगीर में आतंकवादियों द्वारा की गई गोलीबारी में कम-से-कम 7 लोगों की मौत को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने निंदा की है। उन्होंने कहा, "निर्दोष मज़दूरों पर हुए आतंकवादी हमले की निंदा करता हूं जो महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजना में लगे हुए थे।" उन्होंने कहा, "मैं शहीद मज़दूरों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।"
read more at X