इंज़माम ने भारत पर लगाया बॉल टैम्परिंग का आरोप, कहा- 'अंपायरों को आंखें खुली रखनी चाहिए'
पूर्व पाकिस्तानी कप्तान इंज़माम-उल-हक ने भारत पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 विश्व कप-2024 मैच में बॉल टैम्परिंग का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, "अर्शदीप सिंह जब 15वां ओवर कर रहे थे तो उस समय गेंद रिवर्स स्विंग हो रही थी...यह बहुत जल्दी हुआ।" उन्होंने कहा, "अंपायरों को आंखें खुली रखनी चाहिए।" उन्होंने कहा कि गेंद पर 'सीरियस काम' किया गया।
read more at जनसत्ता


