Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जर्मनी में समुद्र के किनारे रेत में दबा मिला द्वितीय विश्व युद्ध का हमलावर टैंक

short by अभिषेक गोस्वामी / on Wednesday, 1 July, 2026
जर्मनी में नॉर्थ-सी के पास खुदाई के दौरान द्वितीय विश्वयुद्ध का StuG-III नाज़ी असॉल्ट (हमलावर) टैंक मिला है। कक्सहेवन के आर्कियोलॉजिकल डायरेक्टर एंड्रियास ह्यूसर ने कहा, "इस स्थिति में किसी टैंक का मिलना दुर्लभ है।" टैंक के गन बैरल पर मिले 17-सफेद निशानों को लेकर एक्सपर्ट्स का मानना है कि ये दुश्मन टैंकों को गिराने से जुड़े हो सकते हैं।