ब्राज़ील एयरपोर्ट पर फंसे 600+ एशियाई नागरिक, नहीं मिल रही खाने और पानी की सुविधा
एक अधिकारी के मुताबिक, ब्राज़ील में प्रवेश के लिए ग्वारूलोस हवाई अड्डे पर 600 से ज़्यादा एशियाई प्रवासी फंसे हुए हैं जहां खाना और पानी की सुविधा नहीं है। दरअसल, ब्राज़ील सरकार ने कहा था कि अमेरिका-कनाडा जाने वाले यात्री ब्राज़ील को पड़ाव के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं इसलिए यात्रियों को बिना वीज़ा ब्राज़ील में प्रवेश नहीं मिलेगा।


