शरीर में किन कमियों की ओर इशारा करती हैं अलग-अलग तरह के खाने की लालसा?
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, फैट वाले खाने की क्रेविंग ओमेगा-3, ओमेगा-6 या विटामिन ए, डी, ई और के की कमी की ओर इशारा करती हैं। चॉकलेट की क्रेविंग का मतलब मैग्नीशियम की कमी का संकेत है क्योंकि कोको मैग्नीशियम से भरपूर होता है। नमकीन चीज़ें खाने की क्रेविंग होना सोडियम जबकि चीज़ की क्रेविंग कैल्शियम की कमी का संकेत है।


