PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर नेहा सिंह राठौर के खिलाफ UP में केस दर्ज
वाराणसी (उत्तर प्रदेश) में भोजपुरी लोक गायिका नेहा सिंह राठौर के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। श्री हनुमान सेना के अध्यक्ष सुधीर सिंह ने कहा, "नेहा ने पीएम मोदी को कायर व जनरल डायर जैसे अपमानजनक शब्द से संबोधित कर वीडियो बनाया है जिसे पाकिस्तानी मीडिया चला रही है।"
read more at ABP न्यूज़


