जडेजा के लिए खुले हैं 2027 वर्ल्ड कप के दरवाज़े, कोच ने कहा- साथ में अक्षर को भी आजमाना चाहते हैं
भारत के स्पिन गेंदबाज़ी कोच साईराज बहुतुले ने कहा है कि रवींद्र जडेजा की 2027 वर्ल्ड कप की उम्मीदें खत्म नहीं हुई हैं और टीम अक्षर पटेल व जडेजा, दोनों का आकलन करेगी। वहीं, बहुतुले ने कुलदीप यादव को लेकर कहा, "कुलदीप हमेशा से भारत के लिए मैच विजेता रहे हैं। कुछ पहलू पर सुधार करने की ज़रूरत है।"
read more at Livehindustan


