Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts
हरियाणा के वृद्धाश्रम में पिता की मौत, पैसे भेजकर बोली 3 टीचर बेटियां- अंतिम संस्कार कर दो
short by खुशी / on Wednesday, 5 August, 2026
सोनीपत (हरियाणा) के एक वृद्धाश्रम में मुंबई के एक कपड़ा व्यापारी की बीते दिनों मौत के बाद 3 टीचर बेटियों ने नौकरी-दूरी का हवाला देकर आने से मना कर दिया। आश्रम संचालक के अनुसार, बेटियों ने ₹5100 भेजकर अंतिम-संस्कार कर वीडियो-कॉल पर प्रक्रिया दिखाने को कहा। वीडियो-कॉल में एक बेटी चिता जलाते समय 'अभी और कितना टाइम लगेगा?' पूछती दिखी।