Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

नेपाल में भूस्खलन के बाद नदी में दो बसों के बहने से 7 भारतीयों की हुई मौत

short by श्वेता भारती / on Friday, 12 July, 2024
रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेपाल के मदन-आश्रित हाईवे पर भूस्खलन के चलते दो बसों के त्रिशूली नदी में बहने से 7 भारतीयों की मौत हो गई है। बकौल रिपोर्ट्स, सभी यात्री बीरगंज से काठमांडू जा रही बस में सवार थे। रिपोर्ट्स हैं कि परिवहन विभाग द्वारा नारायणघाट-काठमांडू रोड 15 दिनों के लिए बंद किए जाने के बावजूद यातायात सेवाएं बहाल थीं।