फेसबुक पर लाइव आकर 'मेरा जीवन बस इतना था' बोलने के बाद UP में युवक ने की खुदकुशी
गोरखपुर (यूपी) में 19-वर्षीय युवक ने फेसबुक पर लाइव आने के बाद ज़हर खाकर खुदकुशी कर ली है। उसके पास 3-पन्नों का सुसाइड नोट था जिसे पढ़कर वह बोल रहा था, "मम्मी-पापा मुझे माफ करना, मैं आगे और नहीं चल पाऊंगा। मेरा जीवन बस इतना था।" बकौल ग्रामीण, वह बहुत ज़िद्दी था और छोटी-छोटी बात पर नाराज़ हो जाता था।
read more at हिन्दुस्तान


