Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों की एक और सूची की जारी, राज बब्बर को गुड़गांव से उतारा

short by अभिजात कांडपाल / on Tuesday, 30 April, 2024
कांग्रेस ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी। पार्टी ने गुड़गांव (हरियाणा) से अभिनेता व पूर्व राज्यसभा सांसद राज बब्बर को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा सीट से आनंद शर्मा व हमीरपुर सीट से सतपाल रायज़ादा और महाराष्ट्र की मुंबई उत्तर सीट से भूषण पाटिल पार्टी के उम्मीदवार होंगे।