असम व नागालैंड के राज्यपाल जगदीश मुखी हुए कोविड-19 से संक्रमित, अस्पताल में भर्ती
असम और नागालैंड के राज्यपाल जगदीश मुखी बुधवार को कोविड-19 से संक्रमित पाए गए जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अधिकारी ने गुरुवार को कहा, "राज्यपाल को गुवाहाटी के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है...उनकी हालत स्थिर है।" उनकी पत्नी की कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है और वह राजभवन में ही रह रही हैं।
read more at लेटेस्टली


