भारतीय पुरुष हॉकी टीम के हेड कोच ग्राहम रीड ने अपने पद से दिया इस्तीफा
भारतीय पुरुष हॉकी टीम के हेड कोच ग्राहम रीड ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। रीड के अलावा ऐनालिटिकल कोच ग्रेग क्लार्क और साइंटिफिक एडवाइज़र मिचल डेविड पेम्बरटन ने भी अपना पद छोड़ दिया है। गौरतलब है कि भारत पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 में न्यूज़ीलैंड से हारकर क्वॉर्टर फाइनल की रेस से बाहर हो गया था।
read more at abp न्यूज़


