इंग्लैंड के क्रिकेटरों ने आज क्यों पहनी एक-दूसरे खिलाड़ियों की जर्सी?
ओवल में पांचवें ऐशेज़ टेस्ट के तीसरे दिन शनिवार को इंग्लैंड के क्रिकेटर एक-दूसरे खिलाड़ियों की जर्सी पहनकर मैदान में उतरे। खिलाड़ियों ने यूके की संस्था 'अल्ज़ाइमर सोसायटी' के समर्थन में जर्सी की अदला-बदली की। 'ईएसपीएन क्रिकइंफो' की रिपोर्ट के अनुसार, खिलाड़ी डिमेंशिया से पीड़ित लोगों द्वारा अक्सर अनुभव किए जाने वाले भ्रम की ओर ध्यान आकर्षित कराना चाहते थे।
read more at NewsBytes हिन्दी


