Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मुझे 'प्रिंस ऑफ टीवी' कहा गया, सफलता सिर चढ़ गई थी और मैंने काम को हल्के में लिया: रोहित रॉय

short by अनघा तेलंग / on Tuesday, 24 October, 2023
अभिनेता रोहित रॉय ने बताया है कि अपने करियर के शुरुआती दिनों में उन्होंने ध्यान से काम नहीं किया। रोहित ने कहा, "मुझे 'प्रिंस ऑफ टीवी' का टाइटल मिला था, सफलता मेरे सिर चढ़ गई थी और काम को हल्के में लेने लगा था।" उन्होंने आगे कहा, "मैं सोचता था जो भी करूंगा उसमें सफलता मिलेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।"