Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने पर हुई धोखाधड़ी, 5 मिनट के अंतराल पर 3 बार कटे ₹10,000: ऐक्ट्रेस

short by शुभम गुप्ता / on Sunday, 23 July, 2023
टीवी सीरियल 'साथ निभाना साथिया 2' और 'कुंडली भाग्य' फेम आकांक्षा जुनेजा हाल में ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने पर धोखाधड़ी का शिकार हो गईं। उन्होंने 'ईटाइम्स' को बताया कि एक साइबर अपराधी ने खुद को कंपनी एग्ज़ीक्यूटिव बताकर लिंक पर क्लिक करने को कहा। उन्होंने बताया, "जैसे क्लिक किया मेरे अकाउंट से 5-5 मिनट में 3 बार ₹10,000-₹10,000 कट गए।"