Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पंचायतों को फंड नहीं मिलने के चलते तेलंगाना में 60 सरपंचों ने की आत्महत्या: कांग्रेस

short by अनुज श्रीवास्तव / on Tuesday, 10 January, 2023
तेलंगाना कांग्रेस के प्रमुख रेवंत रेड्डी ने दावा किया है कि राज्य सरकार द्वारा ग्राम पंचायतों को देय फंड जारी नहीं करने के चलते 60 सरपंचों ने आत्महत्या की है। रेड्डी ने चंद्रशेखर राव की सरकार पर ₹35,000 करोड़ के फंड को डायवर्ट करने का आरोप लगाया। बकौल रेड्डी, कई जन-प्रतिनिधियों ने ब्याज पर धन लेकर गांव का विकास किया।