Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

11,700 से अधिक घटी टीसीएस व इन्फोसिस के कर्मचारियों की संख्या

short by अक्षत मित्तल / on Thursday, 11 January, 2024
वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही में भारतीय आईटी कंपनियों टीसीएस और इन्फोसिस के कर्मचारियों की संख्या दूसरी तिमाही के मुकाबले संयुक्त रूप से 11,781 घट गई है। टीसीएस में कर्मचारियों की संख्या 5,680 घटकर 6,03,305 रह गई है। वहीं, इन्फोसिस के कर्मचारियों की संख्या 6,101 घटी है जिससे कंपनी में कुल कर्मचारियों की संख्या 3,22,663 रह गई है।