Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सितंबर तिमाही में ज़ोमैटो का शुद्ध घाटा बढ़कर ₹430 करोड़ हुआ

short by जय शंकर ठाकुर / on Thursday, 11 November, 2021
वित्त वर्ष 2021-22 की जुलाई-सितंबर तिमाही में ज़ोमैटो का एकीकृत शुद्ध घाटा बढ़कर ₹430 करोड़ हो गया जबकि पिछले वर्ष की समान तिमाही में यह ₹229 करोड़ था। वहीं, एकीकृत परिचालन आय 140% बढ़कर ₹1,024 करोड़ रही जो पिछले साल समान अवधि में ₹426 करोड़ थी। इस दौरान कंपनी को कुल ₹5,410 करोड़ के ऑर्डर मिले हैं।