कई राज्यों के लिए जारी हुई कल शीत लहर चलने की चेतावनी
मौसम विभाग ने कई राज्यों और यूटी के लिए मंगलवार को शीत लहर चलने की चेतावनी जारी की है। इनमें पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा और झारखंड शामिल हैं। इसके साथ ही हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, राजस्थान, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
read more at IMD


