बंगाली ऐक्टर सम्राट मुखर्जी ने कार से बाइक सवार को मारी टक्कर, हुए गिरफ्तार
बंगाली ऐक्टर सम्राट मुखर्जी को मंगलवार को पुलिस ने कोलकाता के बेहाला में कार से एक बाइक सवार को टक्कर मारने के आरोप में गिरफ्तार किया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सोमवार देर रात मुखर्जी ने टॉलीगंज की तरफ जाते समय बाइक सवार को टक्कर मारी थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
read more at News18 हिंदी


