केंद्रीय मंत्री को कर्नाटक के मंत्री ने कहा- 'कालिया कुमारस्वामी'; उठी इस्तीफे की मांग
कांग्रेस नेता व कर्नाटक के मंत्री बीज़ेड ज़मीर अहमद खान ने केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी को 'कालिया कुमारस्वामी' कह दिया जिसके बाद जेडीएस ने उनके इस्तीफे की मांग की है। खान ने प्रदेश के उप-चुनाव में प्रचार के दौरान यह टिप्पणी की। वहीं, बीजेपी नेता व केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने इसकी निंदा करते हुए कहा, "यह नस्लवादी टिप्पणी है।"
read more at हिन्दुस्तान


