यूट्यूबर कपल ने केरल में मौत से पहले गमगीन गाने के साथ अपनी तस्वीरों का वीडियो किया था अपलोड
केरल में अपने घर पर मृत मिले यूट्यूबर दंपति सेल्वाराज और प्रिया ने मौत से कुछ देर पहले अपनी तस्वीरों और कुछ क्लिप्स वाला एक वीडियो अपने चैनल पर अपलोड किया था जिसमें पीछे गमगीन गाना चल रहा था। सेल्वाराज का शव लटका हुआ जबकि प्रिया का शव बिस्तर पर मिला था। आशंका है कि सेल्वाराज ने खुदकुशी की है।


