Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

केंद्र ने की केरल में निपाह वायरस से 2 लोगों की मौत की पुष्टि

short by शुभम गुप्ता / on Tuesday, 12 September, 2023
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कोझिकोड (केरल) में निपाह वायरस से 2 लोगों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि स्थिति का पता लगाने और राज्य सरकार की मदद के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की एक टीम केरल भेजी गई है। बकौल रिपोर्ट्स, केरल से 4 और लोगों के सैंपल टेस्ट के लिए पुणे भेजे गए हैं।