गुजरात की यात्रा के दौरान मुंबई के शख्स में मिला कोविड-19 का 'XE' वैरिएंट
गुजरात के स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव मनोज अग्रवाल ने बताया है कि वडोदरा की यात्रा करने वाले मुंबई के एक 67-वर्षीय शख्स में कोविड-19 का नया वैरिएंट 'XE' मिला है। उन्होंने बताया कि शख्स 12 मार्च को एक होटल में ठहरने के दौरान संक्रमित पाया गया था और उसके कॉन्टैक्ट्स को ट्रेस करने की कोशिश हो रही है।


