Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एमपी में रिश्वत न देने पर एसआई व कॉन्स्टेबल ने लात मारकर गिराई फुटपाथ पर लगी दुकान

short by उमंग शुक्ला / on Tuesday, 16 April, 2024
जबलपुर (मध्य प्रदेश) में एक सब-इंस्पेक्टर (एसआई) और कॉन्स्टेबल ने फुटपाथ पर लगी एक दुकान को लात मारकर गिरा दिया जिसका वीडियो सामने आया है। पीड़ित दुकानदार के मुताबिक, दोनों पुलिसकर्मी कई दिनों से फुटपाथ पर दुकान लगाने के एवज़ में ₹20,000 मांग रहे थे। एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया, "जांच के बाद दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।"