स्वीडन की पहली महिला प्रधानमंत्री ने पद संभालने के पहले दिन ही इस्तीफा दिया
स्वीडन की पहली महिला प्रधानमंत्री मैग्डेलेना ऐंडरसन ने बुधवार को पद संभालने के पहले दिन इस्तीफा दे दिया। दरअसल, गठबंधन की एक पार्टी सरकार से अलग हो गई और उनका बजट पारित नहीं हो पाया था। बकौल ऐंडरसन, उन्होंने स्पीकर से कहा कि उन्हें सिंगल-पार्टी की सरकार की प्रमुख के तौर पर फिर प्रधानमंत्री चुने जाने की उम्मीद है।
read more at ABP न्यूज़


