Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

देश में बनाए जाएंगे 15,000 'पीएम श्री स्कूल': केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

short by अक्षत मित्तल / on Sunday, 12 June, 2022
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार छात्रों को भविष्य के लिए तैयार करने के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त 'पीएम श्री स्कूल' स्थापित करने की प्रक्रिया में है। उन्होंने बताया कि देशभर में 15,000 'पीएम श्री स्कूल' स्थापित किए जाएंगे। बकौल प्रधान, "ओडिशा में 500-600 से अधिक 'पीएम श्री स्कूल' की स्थापना की जाएगी।"
read more at ANI