बिहार में दारोगा और सिपाहियों ने शख्स से लूटे ₹1.10 लाख, किए गए गिरफ्तार
पूर्णिया (बिहार) में बुधवार रात गश्त के दौरान एक दारोगा और दो सिपाहियों ने एक कार सवार को सर्विस पिस्टल दिखाकर डरा-धमकाकर ₹1.10 लाख लूट लिए। पीड़ित युवक ने बताया कि लूट के बाद उसे धमकी दी गई कि बात खुली तो अंजाम बुरा होगा। पीड़ित की निशानदेही पर दारोगा और दोनों सिपाहियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
read more at हिन्दुस्तान


