पूर्व उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मॉर्निंग वॉक के दौरान हुए बेहोश
पूर्व उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बुधवार को सुबह की सैर के दौरान बेहोश होकर गिर गए जिसके बाद उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, 75 वर्षीय धनखड़ कुछ मिनटों तक बेहोश रहे जिसके बाद उनके सुरक्षाकर्मी उन्हें पीसीआर गाड़ी से घर ले गए। उनके स्वास्थ्य को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
read more at जनसत्ता


