Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

गंभीरता से जांच हो: 'दलाल उदयपुर के आदिवासी क्षेत्र से नवजात खरीदकर बेच रहे' रिपोर्ट पर गहलोत

short by अनुज श्रीवास्तव / on Wednesday, 10 July, 2024
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दैनिक भास्कर की 'दिल्ली के दलाल उदयपुर के आदिवासी क्षेत्र से ₹20,000 में नवजात खरीदकर ₹8 लाख तक में बेच रहे' रिपोर्ट को X पर शेयर कर लिखा है, "खबर बेहद चिंताजनक है।" उन्होंने लिखा, "राज्य सरकार को इसे गंभीरता से लेकर अविलंब जांच करनी चाहिए जिससे ऐसा घृणित अपराध रोका जा सके।"
read more at X