पुष्कर मेले में 52 घाटों पर हुई भव्य महाआरती, जले 1.25 लाख दीप
अजमेर (राजस्थान) में अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले के दौरान मंगलवार शाम पुष्कर सरोवर के 52 घाटों पर भव्य महाआरती हुई और 1.25 लाख दीप जलाए गए। जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने आरती में भाग लिया और स्थानीय लोगों के साथ देश-विदेश से आए पर्यटक व श्रद्धालु शामिल हुए। इसमें वैदिक-मंत्रों के साथ पूजा-अर्चना हुई और आतिशबाज़ी भी की गई।
read more at Tv9hindi


