उत्तराखंड में चारधाम के मंदिर परिसरों पर मोबाइल और कैमरे पर लगा प्रतिबंध
उत्तराखंड के चारधाम गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ के मंदिर परिसरों में इस वर्ष से मोबाइल और कैमरों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय के अनुसार, बीते वर्षों में मंदिरों में मोबाइल-कैमरा ले जाने से दर्शन व्यवस्था में परेशानियां आई थीं जिसे देखते हुए मंदिर परिसरों में मोबाइल-कैमरे प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया गया है।
read more at News24 हिंदी


