मुंबई में खुदकुशी करने के लिए 13वीं मंज़िल से कूदा मज़दूर, 2 बार सेफ्टी नेट से बची जान
मुंबई के विक्रोली इलाके में बीते दिनों एक मज़दूर ने एक निर्माणाधीन इमारत की 13वीं मंज़िल से कूदकर खुदकुशी करने की कोशिश की। सामने आए वीडियो में मज़दूर पहले 8वें और फिर पहले फ्लोर के पास लगे सेफ्टी नेट पर अटक गया जिससे उसकी जान बच गई। बकौल रिपोर्ट्स, गोरखपुर (यूपी) निवासी मज़दूर कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था।
read more at इंडिया टीवी


