Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

द्रौपदी मुर्मू ने ली देश की 15वीं राष्ट्रपति के तौर पर शपथ

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Monday, 25 July, 2022
नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को देश की 15वीं राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ग्रहण की। देश के मुख्य न्यायाधीश एन.वी. रमणा ने संसद के केंद्रीय कक्ष में उन्हें राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई। देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति और दूसरी महिला राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हराया था।