सरकार ने कच्चे तेल पर विंडफॉल टैक्स किया लगभग दोगुना, बढ़कर हुआ ₹6,000/मीट्रिक टन
भारत सरकार ने सोमवार को कच्चे तेल पर विंडफॉल टैक्स बढ़ाकर लगभग दोगुना कर दिया। 1 जुलाई को जारी हुई अधिसूचना के मुताबिक, कच्चे तेल पर विंडफॉल टैक्स ₹3,250/मीट्रिक टन से बढ़ाकर ₹6,000/मीट्रिक टन किया गया है। विंडफॉल टैक्स ऐसी कंपनियों या उद्योगों पर लगाया जाता है जिन्हें किसी खास तरह की परिस्थिति में तत्काल काफी लाभ होता है।
read more at Moneycontrol हिंदी


