शादी कार्यक्रम के दौरान कुएं का स्लैब टूटने से यूपी में 13 लोगों की हुई मौत
कुशीनगर (उत्तर प्रदेश) के एक गांव में बुधवार रात एक शादी कार्यक्रम के दौरान कुएं का स्लैब टूटने से 13 लोगों की मौत हो गई। बकौल पुलिस, वज़न अधिक होने के चलते स्लैब टूटा था और कुएं में गिरे लोगों के ऊपर उसका मलबा गिर गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर शोक व्यक्त किया है।
read more at क्विंट हिंदी


