बिहार में सादे लिबास में रेड मारने पहुंचे थानेदार को शराबी ने कहा 'चोर-चोर', दौड़ाकर लाठी से पीटा
शेखपुरा (बिहार) में रविवार शाम सादे लिबास में शराब मामले में छापेमारी करने पहुंचे एक थानेदार को नशे में धुत शराबी शख्स ने 'चोर-चोर' कहकर दौड़ाकर लाठी से पीटकर घायल कर दिया। बकौल रिपोर्ट्स, लाठी के वार से थानाध्यक्ष का हेलमेट टूट गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, थानेदार के साथ गया सिपाही उन्हें बचाने के बजाय मौके से भाग गया।
read more at हिन्दुस्तान


