Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बाइक पर बीवी व 6 बच्चों संग मेला देखने निकला यूपी का शख्स, दारोगा ने रोककर समझाया

short by उमंग शुक्ला / on Friday, 15 November, 2024
शाहजहांपुर (यूपी) में एक बाइक पर बीवी व 6 बच्चों संग मेला देखने के लिए शख्स को रोककर समझाते ट्रैफिक दारोगा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बकौल रिपोर्ट्स, पुलिस के रोकने पर बाइक सवार शख्स और उसकी पत्नी मुस्कुराने लगे जबकि बच्चों ने 'सॉरी' बोला। वहीं, दारोगा ने चेतावनी देने के बाद शख्स को छोड़ दिया।