Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

वकीलों पर करोड़ों रुपए खर्च कर केजरीवाल माहौल तो बना सकते हैं लेकिन सच नहीं बदल सकते: बीजेपी

short by मनीष झा / on Wednesday, 10 April, 2024
शराब नीति केस में गिरफ्तारी व निचली अदालत द्वारा ईडी की रिमांड में भेजे जाने के खिलाफ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका दिल्ली हाईकोर्ट से खारिज होने पर दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "महंगे-महंगे वकीलों पर करोड़ों रुपए खर्च कर केजरीवाल माहौल तो बना सकते हैं लेकिन सच्चाई नहीं बदल सकते।"
read more at X