बिटकॉइन पहली बार $67,000 के पार, $3 ट्रिलियन से अधिक का हुआ क्रिप्टो बाज़ार
क्रिप्टोकरेंसी बाज़ार में तेज़ी के बीच दुनिया की सबसे मूल्यवान क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन मंगलवार को 2.5% की बढ़त के साथ पहली बार $67,778 पर पहुंच गई जबकि ईथर ने $4,800 का स्तर छुआ। दोनों की कीमत इस साल जून से अब तक दोगुनी से अधिक बढ़ी है। कॉइनगेको के अनुसार, क्रिप्टोकरेंसी का बाज़ार मूल्यांकन $3 ट्रिलियन को पार कर गया है।
read more at Hindustan Times


