Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कोहरे के चलते यूपी में 2 ट्रकों के बीच हुई टक्कर के बाद लगी आग, 2 ड्राइवर ज़िंदा जले

short by प्रियंका वर्मा / on Sunday, 19 January, 2025
घने कोहरे के चलते बांदा (यूपी) में 2 ट्रकों के बीच टक्कर होने के बाद उनमें आग लग गई जिसमें फंसकर दोनों वाहनों के ड्राइवरों की ज़िंदा जलकर मौत हो गई है। बकौल रिपोर्ट्स, दोनों में से एक ट्रक का खलासी आग लगते ही कूदकर भाग गया। हादसे के बाद बांदा-फतेहपुर मार्ग पर करीब साढ़े 4-घंटे तक जाम लगा रहा।